छत्री में भिड़े प्रेमी जोड़े के परिजन
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, भाग गए दोनों पक्ष
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
सिंधियाछत्री परिसर में शनिवार की देर दोपहर प्रेमी-प्रेमिका के परिजन के बीच झगड़ा मारपीट हो गई। फिजीकल चौकी प्रभारी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष जा चुके थे।
छत्री ट्रस्ट ऑफिसर अशोक मोहिते ने बताया कि तीन लड़की दो लड़के दोपहर में छत्री घूमने आए थे। कुछ देर बाद किसी लड़की का भाई वहां कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंच गया। उनके बीच परिसर के अंदर ही जब मारपीट होने लगी तो छत्री कर्मचारियों ने उन्हें बाहर कर दिया। वहीं फिजिकल चौकी प्रभारी निशा अहिरवार का कहना है कि हमें कोतवाली के माध्यम से छत्री में झगड़े की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे, तब तक वे भाग चुके थे।