पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोहरी के छह गांव में ओलावृष्टि

पोहरी के छह गांव में ओलावृष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि अधिकारी बोले नुकसान कम फायदा ज्यादा होगा

भास्करसंवाददाता. शिवपुरी

शुक्रवारकी रात से मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के बीच आसमान पर बादल छा गए। आधी रात को बिजली कड़कने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। शहर में जहां रात भर रुक-रुक कर बारिश हुई, वहीं पोहरी के आधा दर्जन गांव में 50 से 100 ग्राम वजनी ओले गिरे। जिससे उस गांव के खेतों में पकी सरसों की फसल को लगभग 30 फीसदी नुकसान हो गया। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी सर्वे के बाद नुकसान की जानकारी देने की बात कर रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि ये मौसम नुकसान कम फायदा अधिक देगा।

पोहरी के छर्च क्षेत्र में आने वाले ग्राम डोभा, महदेवा, छिनारी, भवेड़, सिकंदपुरा में ओलों ने सरसों की पकी हुई फसल को अधिक नुकसान पहुंचाया। सुबह सूचना मिलते ही पोहरी एसडीएम जीएस बघेल, विधायक प्रहलाद भारती आरआई-पटवारी भी सर्वे करने मौके पर पहुंचे। बारिश होने की वजह से खेतों के बीच में पहुंचना मुश्किल था, इसलिए पटवारी आरआई को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए।

वहीं पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद शहर की खुदी सड़कें अभी सूख भी नहीं पाईं थीं कि शुक्रवार की पूरी रात हुई बारिश ने हालात फिर बिगाड़ दिए। अस्पताल चौराहे पर जहां दिन भर सड़क पर पानी भरा रहा।