पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजन का चेकअप करने गए,चर्चा करके लौट आए

परिजन का चेकअप करने गए,चर्चा करके लौट आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमएचओ बोले-परिजन चाहेंगे तो जांच के लिए भेज देंगे ग्वालियर

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर मरी शिवपुरी की महिला के परिजन की जांच-पड़ताल करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बैरंग लौट आई। दरअसल जांच टीम के पास पैथोलॉजिस्ट ही नहीं था, इसलिए मृतक के पति, बेटी अन्य परिजन के खखार आदि की सैम्पलिंग नहीं हो सकी। वहीं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का इस मामले में कहना है कि अगर मृतका के परिजन चाहेंगे तो उन्हें जांच के लिए हम एंबुलेंस से ग्वालियर भेज देंगे। स्वास्थ्य अमला केवल परिजन से बातचीत कर लौट आया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवपुरी की पुलिस लाइन डी ब्लॉक निवासी ज्योति प|ी आशीष पटेरिया की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। जब शनिवार की सुबह इसकी सूचना शिवपुरी के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मेल के जरिए मिली तब शिवपुरी का स्वास्थ्य अमला हरकत में आया। शनिवार को दोपहर सीएमएचअो जेपी करोटिया, आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. निशार अहमद, पिछोर बीएमओ डॉ. संजीव वर्मा की टीम मृत महिला ज्योति के पिछोर स्थित घर पर पहुंची। यहां पहुंची टीम ने मृतका के पति आशीष, चार वर्षीय बेटी संस्कृति, मां रेखा भाई दीपक से बातचीत कर उनसे सिर्फ यह पूछा कि उनमें स्वाइन फ्लू जैसे कोई लक्षण तो नहीं है और बिना सैंपल लिए टीम लौट आई।

हेल्पनिष्ट (लाल घेरे में)

मुझे जानकारी नहीं है

^जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आज ही आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मृत महिला के परिजन के सैंपल क्यों नहीं लिया गया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। राजीवदुबे, कलेक्टर शिवपुरी