- Hindi News
- मजदूरों को थाने ले गई पुलिस अस्पताल का निर्माण कार्य रुका
मजदूरों को थाने ले गई पुलिस अस्पताल का निर्माण कार्य रुका
मटेरियल पहुंचाने के लिए ठेकेदार ने तोड़ी बाउंड्रीवाल, एसडीएम ने की कार्रवाई
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
शहरमें जनता से जुड़े प्रोजेक्ट अफसरों के निशाने पर हैं। सिंध जलावर्धन योजना और सीवर प्रोजेक्ट का काम वन विभाग के अफसरों द्वारा रुकवाए जाने के बाद 18 करोड़ से बन रही पांच मंजिला अस्पताल बिल्डिंग का काम भी शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने रुकवा दिया। अब इस भवन के निर्माण को लेकर भी संकट के बादल घिर आए हैं। यहां पर शनिवार को एसडीएम डीके जैन ने पोलोग्राउंड की बाउंड्री तोड़े जाने पर अस्पताल भवन बनाने का काम रहे ठेकेदार कंपनी के एक सुपरवाइजर सहित सात मजदूरों को पुलिस थाने में बिठवा दिया।
बताया जाता है कि अस्पताल में काम करने वाले ठेकेदार ने निर्माण के लिए पास के खेल मैदान पोलोग्राउंड की बाउंड्री को तोड़ मटेरियल के लिए बड़े वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ता बना लिया था। बस इसी बात पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए मजदूरों को पकड़ थाने में बिठवा दिया। एसडीएम के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद यहां पर काम बंद हो गया।
ठेकेदार का कहना है कि मटेरियल को निर्माण स्थल तक लाने के लिए अस्थायी तौर पर यह रास्ता निकाला गया था जिसे बाद में ठीक करा देते। यह बात पीडब्ल्यूडी और पीआईयू के अधिकारियों के संज्ञान में भी थी लेकिन एसडीएम ने एक तरफा कार्रवाई कर मजदूरों से काम बंद करने की कहकर उन्हें थाने भी भेज दिया।
दूसरा रास्ता नहीं है
^अनुमतिके लिए आवेदन दिया तो स्वीकृति नहीं दी गई। बाउंड्री को बाद में सही कराने की बात भी अधिकारियों से कही थी। इसके बाद भी हमारे मजदूर थाने में बिठा दिए गए। मटेरियल निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं। अब ऐसे में हम कैसे काम पूरा कर पाएंगे। जिनेशजैन, ठेकेदार, मोंटेकार्लो
एफआईआर कराएंगे
^बिनाअनुमति के पोलो ग्राउंड की बाउंड्री तोड़ी है। इसलिए मजदूरों को थाने में बिठवाया है। हमने काम नहीं रुकवाया है। बाउंड्री सही नहीं कराई तो एफआईआर दर्ज करा देंगे। डीकेजैन, एसडीएम शिवपुरी