‘समाज का बड़ा शत्रु है नशा’
एबीवीपी के जिला सम्मेलन में युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
आजदेश के कई युवा नशे की लत में पड़े हैं। नशे के कारण युवा देश के लिए कुछ करने या करने के बारे में सोचने के लिए भी सक्षम नहीं है। नशा समाज का सबसे बड़ा शत्रु है इसके खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा।
यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांताध्यक्ष नीतेश शर्मा ने जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन में की। इस सम्मेलन का आयोजन एबीवीपी ने शुक्रवार को किया था। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने कहा कि देश में नशा मुक्त भारत के लिए पर्यावरण युक्त भारत के विषय में भी विचार करना चाहिए। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री नवनीत सेन ने बताया कि आज देश के कई प्रान्तों में नशे का बढ़ता जाल वर्तमान में एक गंभीर चुनौती के रूप सामने आता दिख रहा है सीमावर्ती प्रांतों जैसे पूर्व उत्तर के कुछ एवं उत्तर के राज्यों में इसके गम्भीर परिणाम सामने रहे हैं। इससे पहले मानस भवन से रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई माधव चौक एचडीएफ.सी बैक के सामने पहुंची। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यार्थी परिषद के संभाग संगठन मंत्री शैलेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक आशीष बिंदल, नगर मंत्री मोनू करारे, नगर उपाध्यक्ष विपिन पवार, यश दीक्षित, पीयूष शर्मा, विवेक उपाध्याय, सक्षम शर्मा, राहुल पडेरिया , आकाश, शुभम डांडे, गौरव राहौरा, सिद्धांत जैन, संदीप गुप्ता आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे।
मानस भवन में आयोजित अभाविप के जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन में बैठे कार्यकर्ता।