पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में लगाई ड्रिप

बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में लगाई ड्रिप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शिकायत पर बिजली कर्मियों ने नहीं दिया ध्यान

{बिजली अफसर बोले-कई फाल्ट हो गए थे

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

शुक्रवारकी रात से शुरू हुई बारिश के बाद बिगड़े मौसम के बीच कई जगह बिजली गायब रही। बिजली लाइन के तारों में फाल्ट होने से शहर के कई क्षेत्रों में चार से पांच घंटों तक लाइट गायब रही। धर्मशाला रोड पर तो बिजली के खंबे में करंट आने से एक बैल की मौत हो गई। बीच बाजार में स्थित इस इलाके में करंट फैलने से दुकानदारों ने इसकी शिकायत बिजली कंपनी के अफसरों से की लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई नहीं आया। यहां दो घंटे बाद लाइनमैन पहुंचे और लाइट को सही किया गया। इसके अलावा शनिवार को श्रीराम कॉलोनी, अस्पताल चौराहा, सर्किट हाउस रोड, गौतम बिहार कॉलोनी, कमलागंज, बायपास रोड, सोन चिरैया होटल के पास के कई इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली गायब रही।

घटियाकाम की खुल रही है पोल

शहरमें आरएपीडीआरपी योजना के तहत 29 करोड़ के बजट से लाइन सुधार नए ट्रांसफार्मर रखने का काम किया गया है। लेकिन इस काम में घटिया सामग्री लगाए जाने से अब इन कामों की पोल खुल रही है। लगातर केबल पोल पर लगाए गए जंपरों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। बीते रोज फिजिकल रोड, विवेकानंद कॉलोनी कमलागंज में घटिया केबल में वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण फाल्ट से कई उपभोक्ताओं के बिजली के उपकरण फुंक चुके हैं।

चाबीघर पर नहीं होती सुनवाई

शुक्रवारसे शुरू हुई बारिश के बाद जब परेशान लोगों ने लाइट जाने की सूचना कंपनी के शिकायत केंद्र चाबी घर पर दी तो यहां का लैंड लाइन नंबर उठा ही नहीं। कंपनी के अधिकारी भी सुनवाई नहीं करते। चाबी घर पर 20 लाख रुपए के बजट से कस्टमर सेंटर बनाया गया है लेकिन यह उपभोक्ताओं के लिए किसी भी तरह से मददगार नहीं साबित हो रहा। रात के समय यहां पर लाइनमैन गायब रहते हैं।

जलेश्वरमंदिर पर गिरी गाज, गुंबद टूटा

पिछोरमें शुक्रवार-शनिवार की रात 9 बजे के करीब मोतीसागर स्थित जलेश्वर मंदिर पर गाज गिर गई जिससे मंदिर की गुंबद को नुकसान पहुंचा है। मंदिर पुजारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह 5 बजे जब वह मंदिर पर पूजन आरती के लिए पहुंचे तो देखा कि गाज गिरने से गुबंद टूट गया है।

मोबाइल की रोशनी में मरीज को ड्रिप लगाने के िलए हाथ की नस देखती नर्स।

फाल्ट से हुई परेशानी

^बारिशके कारण बायपास रोड कमलागंज में बिजली लाइन में कुछ जगह फाल्ट हो गए थे। उन्हें सुधारने में समय लगा। इसके अलावा धर्मशाला रोड पर जब करंट फैलने की सूचना मिली तो हमारे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। आदित्यकुमार,एई, सिटी सर्किल बिजली कंपनी शिवपुरी