तीन सौ शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
संकुल केंद्र उमा विद्यालय-दो के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
सरकारीउमा विद्यालय क्रमांक दो संकुल क्षेत्र में आने वाले प्राइमरी मिडिल स्कूल के तीन सौ से ज्यादा शिक्षकों को जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। परेशान शिक्षक बार-बार बैंक संकुल केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया जाता है कि संकुल केंद्र उमावि क्रमांक दो के संकुल प्रभारी आरएम कुरैशी को वेतन बिल की सूची बनाकर के ट्रेजरी भेजना होती है और फिर ट्रेजरी से यह राशि कर्मचारियों के खाते में पहुंचती हैं लेकिन संकुल से यह बिल ट्रेजरी में नहीं भेजे गए। जनवरी का वेतन वैसे एक फरवरी के आसपास शिक्षकों को मिल जाना चाहिए था लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का समय निकल चुका है और वेतन लटका पड़ा है। शिक्षकों का कहना है कि हर महीने ऐसा ही किया जाता है। वहीं दूसरी ओर संकुल प्रभारी ने बताया कि चुनावी व्यस्तता और इनकम टैक्स की जानकारी मिल पाने के कारण बिल ट्रेजरी नहीं जा पाए। अब एक दो दिन में यह बिल बनते ही वेतन निकल जाएगा।
जल्द मिलेगा वेतन
^इन कर्मचारियों की इनकम टैक्स की जानकारी नहीं पाई इसलिए बिल ट्रेजरी नहीं जा पाए। एक दो दिन में वेतन निकल जाएगा। आरएमकुरैशी, प्राचार्य, उमावि क्र.,2