- Hindi News
- शिवपुरी| शहरमें 14 नंबर कोठी के पास किराने की दुकान
शिवपुरी| शहरमें 14 नंबर कोठी के पास किराने की दुकान
शिवपुरी| शहरमें 14 नंबर कोठी के पास किराने की दुकान की संचालिका सुनीता अग्रवाल की सजगता से महिला चोर को पकड़ लिया गया। इन महिलाओं को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई।
बीते 31 जनवरी को दुकान पर दो महिलाएं शॉल ओढ़कर खरीदारी करने आईं थीं। दुकानदार श्रीमती अग्रवाल ने रात को सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी तो उसमें दों महिलाओं की हरकतें संदिग्ध नजर आईं। शक होने पर दुकानदार ने अपने पूरे स्टाफ को उन महिलाओं की शक्ल दिखाकर उनसे अलर्ट रहने को कहा। शनिवार की दोपहर दोनों महिलाएं एक बार फिर दुकान में आईं तो स्टाफ ने पुलिस को बुलाकर इन्हें पकड़वा दिया। महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह चावल का बैग चोरी कर ले गई थीं।
शॉल की आड़ में ले गई थीं चावल से भरा बैग
महिला दुकानदार की सजगता से चोरी करने वाली पहुंचीं थाने