पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात भर डॉक्टर ढूंढती रही पुलिस

रात भर डॉक्टर ढूंढती रही पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल महिलाओं की एमएलसी के लिए अस्पताल में भटकते रहे पुलिसकर्मी

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

भौंतीथाना अंतर्गत ग्राम सलैया में शुक्रवार की रात हुई लड़ाई में घायल हुईं महिलाओं को साथ लेकर पुलिस सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को ढूंढती रही। शनिवार की सुबह जब पिछोर पहुंचे तो वहां भी डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण नहीं किया तो फिर जिला अस्पताल आकर उनकी एमएलसी करवानी पड़ी। अंचल में ध्वस्त पड़ीं स्वास्थ्य सुविधाओं का दंश केवल आमजनता झेल रही है, बल्कि पुलिस भी परेशान है।

यह हैमामला :{सलैया गांव में रात लगभग 11 बजे दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद लाठियां चलीं। जिसमें दो महिलाएं बिंदाबाई यादव एवं मीरा देवी, घायल हो गईं। { रात 11.30 बजे घायल महिलाएं भौंती थाने पहुंची। महिलाओं की एमएलसी कराने के लिए प्राइवेट वाहन से आरक्षक रामबरन, मनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। {मनपुरा के डॉक्टर ट्रेनिंग पर जाने की वजह से वहां नहीं मिले। { रात में ही पिछोर अस्पताल पहुंचे तो वहां कागजों में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर बीडी चतुर्वेदी, अपने घर पर मिले। उन्होंने आरक्षक को यह कहकर वापस कर दिया कि तुम लोग रात में भी नहीं सोने देते। { शनिवार की सुबह उक्त आरक्षक महिलाओं को लेकर फिर एमएलसी के लिए पिछोर अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टर ने कहा कि तुम दो घंटे तक बैठो, तब एमएलसी करूंगा। {एमएलसी हो पाने की वजह से एफआईआर घटना के बाद 18 घंटे तक रुकी रही। आरक्षक ने बाद में शिवपुरी जिला अस्पताल आकर घायलों की एमएलसी करवाई।

उधर दिनारा में ग्राम पंचायत क्षेत्र में 22 फरवरी को होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार को लेकर परीक्षार्थी छात्र परेशान हैं। उनका कहना है कि जिला पंचायत सदस्य, सरपंच तथा जनपद सदस्य के लिए होने जा रहे चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने वाहनों में बड़े-बड़े डीजे लगाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है जिससे पढ़ाई में व्यवधान रहा है।

बहुत परेशान हैं

^मेडिकलपरीक्षण करवाना हो या पीएम रिपोर्ट, हमें इसी तरह परेशान होना पड़ता है। चूंकि ऐसे मामलों में डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर ही केस की कार्रवाई आगे बढ़ती है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में हालात अच्छे होने की वजह से पुलिस जवान यूं ही भटकते रहते हैं। विनायकशुक्ला, टीआई भौंती