- Hindi News
- कल खेल परिसर में होगी ऑफिसर क्लब जिला समिति की बैठक
कल खेल परिसर में होगी ऑफिसर क्लब जिला समिति की बैठक
श्योपुर|आफिसर क्लबश्योपुर की जिला समिति की बैठक 9 फरवरी को शहर के शिवपुरी रोड स्थित खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। शाम 7 बजे से होने वाली इस बैठक में क्लब की गतिविधियां बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श कर प्लानिंग तैयार की जाएगी।