- Hindi News
- दुकानदार ब्लैक कर रहे खाद, एक सप्ताह में पकड़े तीन ट्रक
दुकानदार ब्लैक कर रहे खाद, एक सप्ताह में पकड़े तीन ट्रक
गुना से भी कुछ ट्रक चालक खाद भरकर ग्रामीण अंचल में बेच रहे ब्लैक में
भास्करसंवाददाता| दतिया
एक ओर तो किसान खाद प्राप्त करने के लिए चीख पुकार मचाकर प्रशासन से खाद मुहैया कराने की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर हर रोज निजी दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर किसानों के साथ लूट खसोट कर रहे हैं। कालाबाजारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंदरगढ़ सेंवढ़ा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में तीन ट्रक खाद जब्त किया।
शासन द्वारा मांग के अनुरूप कम खाद जिले में मुहैया कराने से किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि निजी दुकान प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं और किसानों को निर्धारित मूल्य से डेढ़ से दोगुने दाम में खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मालूम हो कि हाल ही में एक सप्ताह में पुलिस ने तीन ट्रक खाद को जब्त किया है। खाद जब्त होने के बाद कृषि विभाग इस बात की जानकारी नहीं लगा सका है कि आखिर यह खाद किसके पास पहुंचने वाली थी। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात इंदरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान ग्राम नेतुआपुरा के पास से आरजे 11 जीए 4709 को जब्त किया, जिसमें 600 बोरी खाद भरी हुई थी। कागजात दिखाने की बात कहने पर वह कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने यह बताया कि खाद गुना से लेकर आया है।
किसी चालक के पास नहीं मिले कागजात
पुलिसद्वारा पिछले एक सप्ताह में जब्त किए गए ट्रक के चालकों के पास कोई भी कागजात नहीं मिले हैं। पूछताछ के दौरान चालक इतना तो बता सकें कि वह कहां से लेकर कहां जा रहे थे। पुष्टि के लिए उनके पास कोई कागजात नहीं मिले। कागजात नहीं मिलने से कालाबाजारी की पुष्टि जरूर हो रही है।
रकवा बढ़ने से बढ़ी समस्या
^गेहूंका रकवा बढ़ने के कारण खाद की मांग बढ़ गई है। साथ ही समय-समय पर हुई बारिश ने भी खाद की मांग बढ़ाई है। दो तीन दिन में सात हजार बोरी खाद दतिया और आएगा। -एसडी कटारे, एसएडीओ, कृषि विभाग दतिया
जब्त किया गया खाद से भरा ट्रक और दूसरे चित्र में ट्रक में भरी खाद की बोरियां।
थाने में रखवाया ट्रक
दिनांक-6-7जनवरी 2015 की दरमियानी रात।
स्थान-इंदरगढ़थाना क्षेत्र के ग्राम नेतुआपुरा के पास से खाद से भरा हुआ ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 4709 को जब्त किया।
कहांसे आई कहां जा रही थी- गुनासे आकर भगुवापुरा किसी निजी पार्टी के पास जा रहा था।
क्याहुआ- थानेमें रखा हुआ है।
कृषि विभाग को सौंपा ट्रक
दिनांक-5-6जनवरी 2015 की दरमियानी रात।
स्थान-थरेटथाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौआ के बरा रोड से ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 9844 को जब्त किया।
कहांसे आई कहां जा रही थी- एनएफएलविजयपुर गुना से आकर इंदरगढ़ किसी पार्टी को देने के लिए पहुंचाई गई थी।
क्याहुआ- थरेटपुलिस ने कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
थाने से बंटवाया खाद
दिनांक-29जनवरी 2015
स्थान- इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लांच रोड से ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4221 को जब्त किया।
कहांसे आई कहां जा रही थी - शिवपुरीकी विनोद ट्रेडिंग कंपनी से आकर इंदरगढ़ की श्रीजी ट्रेडिंग कंपनी के लिए चालान काटा गया था।
क्याहुआ - कलेक्टरके निर्देश पर तीन जनवरी को एसडीएम डीआर कुर्रे ने इंदरगढ़ थाना से किसानों को बंटवाई गई।