- Hindi News
- हत्या के आरोप में साधु को आजीवन कारावास की सजा
हत्या के आरोप में साधु को आजीवन कारावास की सजा
शिवपुरी|अपर सत्रन्यायाधीश रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को कोलारस के चर्चित हत्याकांड के आरोपी साधु को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोलारस के बहेरन आश्रम पर 13 दिसंबर 2013 को आरोपी देवेंद्र बाबा ने संदीप भार्गव की हत्या कर दी थी, जबकि उनके ड्राइवर देवेंद्र शर्मा पर प्राणघातक हमला कर मरणासन्न कर दिया था। न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने आरोपी देवेंद्र बाबा को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और पांच हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।