एक साल बाद बढ़े झांसी-बांद्रा के फेरे
पिछले रेल बजट में हुई थी घोषणा
एक अक्टूबर से बढ़ जाएंगे फेरे
कार्यालयसंवाददाता| गुना
क्षेत्रमें मुुंबई के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन अब हफ्ते में दो बार चलेगी। हालांकि इसकी घोषणा सालभर पहले बजट में कर दी गई थी, लेकिन उसका अमल अब जाकर हो रहा है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। एक अक्टूबर से इसका दूसरा फेरा भी आरंभ हो जाएगा। हालांकि सर्वर पर अपडेट होने तक दूसरी फेरे में रिजर्वेशन नहीं होगा। पर उम्मीद है कि यह काम भी जल्द ही हो जाएगा। झांसी से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन सोमवार रविवार को आएगी। इसके आने का समय रात 11.35 पर आएगी और 11.45 पर जाएगी। इसी प्रकार मुंबई-झांसी ट्रेन बुधवार एवं मंगलवार को रात 10.20 पर आएगी और रात 10.30 पर रवाना होगी। वहीं स्थानीय रेलवे प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल आदेश नहीं मिले हैं। यह ग्वालियर प्रबंधन को मिल चुके हैं। एक-दो दिन में हमें भी सूचना मिल जाएगी।
मुंबईके लिए एकमात्र ट्रेन
मुंबईके लिए क्षेत्र में यह एकमात्र ट्रेन है। शुरूआत में इसके रूट (झांसी-ग्वालियर-शिवपुरी-गुना) लेकर कहा गया कि यह ट्रेन सफल नहीं होगी। इसे ग्वालियर-झांसी-बीना रूट से चलाने की मांग भी उठने लगी थी। पर अब इसको अच्छी खासी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। इसी वजह से रेलवे ने इसके फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। यात्रियों को इससे फायदा होगा।