पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा सीएमओ बोले समयसीमा में नहीं लौटे तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई।

नपा सीएमओ बोले- समयसीमा में नहीं लौटे तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा सीएमओ बोले- समयसीमा में नहीं लौटे तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

सूअरोंके शूटआउट के बाद नगर पालिका प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए सामूहिक अवकाश पर गए नपा के सफाई कर्मियों को सीएमओ ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर काम पर नहीं लौटे तो उन्हें नौकरी से हटाया जाएगा। उधर नपाध्यक्ष रिशिका अष्ठाना का कहना है कि सूअरों के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि नपा के सफाईकर्मी बुधवार को सामूहिक अवकाश का आवेदन देकर 5 अक्टूबर तक काम बंद कर चले गए थे। नपा सीएमओ अशोक रावत ने इस कदम को अवैधानिक बताते हुए गुरुवार को यह चेतावनी दी है कि यदि सफाईकर्मी चौबीस घंटे के अंदर काम पर नहीं लौटे तो उन्हें नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

तोहोगी गिरफ्तारी : आवश्यकसेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) हड़ताल को रोकने के लिए लगाया जाता है। एस्मा लागू होने के उपरांत यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो वह अवैध एवं दंडनीय है। क्रिमिनल प्रॉसीजर 1898 (5) के अंतर्गत संबंधित कर्मचारी को बिना किसी वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है।

रात में अफसर बीमार, सुबह स्वस्थ

बुधवारकी रात एडीशनल एसपी आलोक कुमार ने शूटर टीम के साथ एक टीआई सहित 22 पुलिसकर्मियों का फोर्स दिया। एएसपी ने फोर्स देने से पहले जब एसडीएम शिवपुरी, तहसीलदार एवं नपा सीएमओ को फोन इसलिए लगाए, ताकि वे किस प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स दें। बकौल आलोक कुमार, सभी अफसरों ने फोन पर उन्हें बताया कि वे बीमार हैं। इसके बाद पुलिस फोर्स ने शूटर टीम को साथ में लेकर बिना किसी अफसर ऑपरेशन शुरू किया। खास बात यह है कि गुरुवार को जब लोक सेवा केंद्र का कार्यक्रम आयोजित हुआ तो सभी अधिकारी पूरी तरह से स्वस्थ स्थिति में मौजूद रहे।

सूअर मामले में समझौता नहीं

Ãसूअरोंकेमामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के साथ नपा की यह संयुक्त मुहिम है। अभी हम चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद है कि बातचीत से हल निकल आएगा। अन्यथा एस्मा लागू किया जाएगा।

-रिशिकाअष्ठाना,नपाध्यक्षशिवपुरी

नहीं आए तो हटाएंगे नौकरी से

Ãसामूहिकअवकाशहड़ताल का दिया गया सफाईकर्मियों का आवेदन निरस्त कर दिया है। शहर में एनाउंसमेंट करवा कर यह चेतावनी दी जा रही है कि जो सफाई कर्मचारी 24 घंटे में काम पर नही