- Hindi News
- दो भाइयों पर लाठी फरसे से हमला, हवाई फायर भी किए
दो भाइयों पर लाठी-फरसे से हमला, हवाई फायर भी किए
शिवपुरी| ग्रामसिंहनिवास में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-सरियों से दो भाइयों से जमकर मारपीट करने के साथ ही हवाई फायर भी किया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। कोतवाली में फरियादी देवेंद्र सिंह रावत ने रिपोर्ट में लिखाया कि सुबह लगभग 8 बजे मेरा भाई मंगल, मेरे बेटे को स्कूल बस पर छोड़ने गया था। तभी वहां कुबेर एवं राजेश ने उसमें चांटे मार दिए। जब मैं मेरा भाई चांटे मारने का कारण पूछने जा रहे थे तो रास्ते में सिरनाम रावत, सिद्धार्थ, पारम, तिमान सिंह, कल्ला, मजबूत सिंह, लाखन सिंह, सभी रावत ने एक राय होकर लाठी-सरियों से दोनों भाइयों से जमकर मारपीट कर दी। बाद में आरोपियों ने हवाई फायर भी किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आरकेएस राठौड़ मय दलबल के ग्राम सिंहनिवास पहुंचे। दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ बलवे की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।