- Hindi News
- खिलाड़ी जाते जाते कर गए पंखे टेड़े, पटक गए फर्नीचर
खिलाड़ी जाते-जाते कर गए पंखे टेड़े, पटक गए फर्नीचर
शिवपुरी | संभागस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ी समापन के बाद जाते-जाते सरकारी स्कूलों में नुकसान कर गए। चूंकि वे भी स्कूली छात्र-छात्राएं हैं, इसलिए नुकसान झेलने वाले स्कूल उस जिले के डीईओ को शिकायत भेज रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्रमांक दो शिवपुरी में रीवा की टीम रुकी थी। समापन के बाद टीम बुधवार की रात को ही चली गई। गुरुवार की सुबह जब स्कूल में बच्चे पहुंचे तो वहां उन्हें फर्नीचर टूटा मिला और पंखों की पंखुडि़यां टेड़ी थीं।