- Hindi News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की सूची जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की सूची जारी
शिवपुरी | परियोजनाअधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा कोलारस के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची खंडस्तरीय समिति द्वारा परीक्षण उपरांत जारी की गई है। जिसमें 07 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एक मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एक सहायिका का अनन्तिम चयन किया गया है। जारी अनन्तिम सूची पर दावे आपत्तियांं सात दिवस के अंदर कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कोलारस मे प्रस्तुत की जा सकती हैं।