- Hindi News
- गढ़रईया स्वसहायता समूह के विरुद्ध की कार्रवाई
गढ़रईया स्वसहायता समूह के विरुद्ध की कार्रवाई
शिवपुरी | पोहरीएसडीएम द्वारा बीते रोज आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। किले के अंदर पोहरी एवं गढ़रईया मोहल्ला केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन समूह द्वारा वितरित नही किए जाने पर पार्वती स्वसहायता समूह पोहरी के विरुद्ध निरस्ती की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा रिकार्ड सही संधारित नही किए जाने, पैकेट वितरण के हस्ताक्षर रजिस्टर पंजी पर नही किए जाने एवं दिनांक बार ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मौके पर ही समझाइश दी गई।