पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलारस में दुपट्‌टे को फंदा बनाकर फांसी पर लटकी युवती

कोलारस में दुपट्‌टे को फंदा बनाकर फांसी पर लटकी युवती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | कोलारसकस्बे की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने गुरुवार की दोपहर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी मनीषा (22) पुत्री दीनदयाल दोहरे, ने दोपहर लगभग 2.30 बजे अपने घर में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तीन बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा खुलवाने के लिए मनीषा को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब धक्का देकर दरवाजा किसी तरह खोला गया तो अंदर फांसी के फंदे पर युवती की लाश लटकी हुई थी। मनीषा ने अपने दुपटटे से ही फांसी लगा ली।