पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाल्ट से फुंके कॉलेज के उपकरण

फाल्ट से फुंके कॉलेज के उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाल्ट से फुंके कॉलेज के उपकरण

शिवपुरी|नौहरीबछोरास्थित केशव महाविद्यालय में गुरुवार की सुबह बिजली का फाल्ट हो जाने से लगभग चार लाख के उपकरण फुंक गए। कॉलेज संचालिका सुषमा पांडे ने बताया कि कॉलेज की डीपी अलग से लगी हुई है। पहले डीपी में फाल्ट हुआ और फिर कॉलेज में इतना हाई वोल्टेज आया कि एक साथ सारे उपकरणों में आग लगने से वे धुआं छोड़ गए। स्थिति यहां तक बिगड़ी कि छत पर लगे पंखे में फाल्ट होने से छत का हिस्सा भी टूटकर गिर गया। फाल्ट की वजह से कॉलेज में इन्वर्टर, सभी कंप्यूटर, पानी का बोर्ड, सभी पंखे, फोटो कॉपी मशीन, फुंक गए। बिजली फाल्ट से हुई इस आगजनी में सुरेंद्र शर्मा का हाथ जल गया, जबकि पवन धाकड़ के पैर की उंगली जल गई। बताते हैं कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जंपर में मोटा तार बांध दिया था, जिस वजह से फाल्ट होने पर जंपर उड़ने की बजाय हाई वोल्टेज करंट ने कॉलेज में नुकसान कर दिया।