पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख 63 हजार से अधिक बच्चे एक साथ धोएंगे हाथ

एक लाख 63 हजार से अधिक बच्चे एक साथ धोएंगे हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| विश्वहाथ धुलाई दिवस का आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। शिवपुरी मध्यप्रदेश का एक ऐसा जिला है, जिसमें सर्वाधिक 888 स्कूल हैं। इनमें 411 प्राथमिक एवं 477 माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक लाख 63 हजार 450 छात्र-छात्राएं साबुन से हाथ धोएंगे। विश्व हाथ धुलाई दिवस के आयोजन के लिए जिले के 72 शिक्षकों एवं 44 पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाथ धुलाई का कार्यक्रम 50-50 बच्चों के समूहों में किया जाएगा। जिसका वीडियो भी बनाया जाएगा तथा कम से कम दो गवाहों के बयान भी लिए जाएंगे। बच्चों के पंजीयन और हाथ धुलाई के लिए बाल्टी और साबुन रखने के लिए टेबल की व्यवस्था भी की जाएगी।