पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धजन के लिए साक्षरता शिविर २7 को

वृद्धजन के लिए साक्षरता शिविर २7 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| शहरके वृद्धाश्रम मंगलम् भवन अस्पताल चौराहे पर वृद्धजन के लिए विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की राष्ट्रीय कार्य योजना वर्ष 2014-15 के परिपेक्ष्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजुली पालो के निर्देशानुसार में दोपहर दो बजे शिविर आयोजित होगा। उपसंचालक सामाजिक न्याय एचआर वर्मा ने बताया कि शिविर में माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम के साथ वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में और वरिष्ठजन के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।