इमलावदी में गौशाला बनाए जाने की मांग
शिवपुरी| कोलारसतहसील के इमलावदी में एक गौशाला बनाए जाने की मांग की गई है। इससे आवारा, भूखी प्यासी गायों को सहारा मिल सके। गांव के दुर्जन सिंह यादव ने बताया कि वह इस गौशाला के लिए अपनी निजी भूमि भी देने के लिए तैयार है। इस जमीन पर गौशाला का निर्माण कर यहां पर इसका संचालन किया जा सकता है। इस ग्रामीण ने कलेक्टर को भी एक आवेदन देकर इस ओर प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में इमलावदी के आसपास के एक सैकड़ा से अधिक गाय गांव में आवारा घूम रही है इनकी किसी तरह की कोई देखभाल नहीं होती है।