- Hindi News
- िजले मंे नौ घंटे गुल रही बिजली, 50 लाख का कारोबार प्रभावित
िजले मंे नौ घंटे गुल रही बिजली, 50 लाख का कारोबार प्रभावित
50 केवीए का ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए बंद की सप्लाई।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
शहरके शिवपुरी रोड स्थित 132 केवीए बिजली सब स्टेशन पर शनिवार को 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया गया। इस वजह से श्योपुर शहर, बड़ौदा, कराहल, सोईंकलां, मानपुर, गिरधरपुर, ढोढर सहित इस फीडर से जुड़े पूरे क्षेत्र में सुबह से दिनभर बिजली सप्लाई बंद रही। कटौती से जिलेभर में 50 लाख का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
दफ्तरोंमें हुआ कामकाज प्रभावित: शहरसमेत जिले के अधिकतर इलाके में शनिवार को दिनभर बिजली गुल रहने के कारण सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ।
लोगोंके जागने से पहले चालू कर दी पानी सप्लाई: बिजलीकटौती के मद्देनजर शनिवार को शहर के सभी वार्डों में सुबह निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही नलों में पानी छोड़ दिया गया। इस वजह से सुबह देर से सोकर उठे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
50लाख का कारोबार प्रभावित: शनिवारको करीब दस घंटे की बिजली कटौती से बेल्डिंग, मोटर बाइंडिंग आदि का कारोबार ठप रहने से 50 लाख का कारोबर प्रभावित रहा।