पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 58 सेकंड में पीएनबी के काउंटर से बैग काटकर दो लाख रुपए पार

58 सेकंड में पीएनबी के काउंटर से बैग काटकर दो लाख रुपए पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर में सतर्क था,फिर भी हो गई चूक... शराबकारोबारी के मुनीम ने पुलिस को बताया िक वह सतर्क था, लेकिन भीड़ होने की वजह से वारदात का शिकार हो गया।

संदिग्ध (लालघेरे में)

{ बैंक में यदि नोटों से भरा बैग लेकर जा रहे हैं तो अपने साथ एक अन्य को भी लेकर जाएं। ताकि एक बैंक की स्लिप भरे तो दूसरा उसकी निगरानी करता रहे।

{ यदि आपके पास बड़ी रकम है और कोई पीछे से जबरन धक्का देकर घुसने का प्रयास कर रहा है तो सबसे पहले रकम पर नजर रखें तथा उसे ठीक से खड़े होने को कहें।

{ बैंक प्रबंधन को सीसीटीवी कैमरे में एवं सुरक्षा गार्ड को ऐसे लोगों पर नजर रखना चाहिए, जिनकी हरकतें संदिग्ध हों तथा जो लंबे समय से किसी का इंतजार करते हुए अचानक बैंक में अंदर पहुंचे।

{ 12:9:41बजेबैग काटने वाला बदमाश पीछे से मुनीम के नजदीक आया।

{ 12:9:48बजेबदमाश ने अपना बैग, नोटों से भरे बैग के पास फंसाया।

{ 12:10:19बजेबैग से बिल्कुल सटकर उसे काटा और नोटों की गड्ड़ी निकाल लीं।

{ 12:10:39बजेबदमाश बैंक से बाहर निकल गया।

{ 12:11:32बजेसुधीर को पता चला कि बैग में से नोट गायब हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में है संदिग्ध

Ãबैंककेअंदर वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने तीन-चार घंटे तक इंतजार किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग संदिग्ध नजर आए हैं उनकी जांच की जा रही है।

-एमएससिकरवार,एसपीशिवपुरी

फार्म भरते समय रुपए हो गए गायब

Ãमेरेबैगमें 2 लाख 4 हजार रुपए रखे थे। जिसमें पांच-पांच सौ के नोटों की चार गड्ड़ी थीं। मै बैग पर पूरी तरह से नजर रखे था, लेकिन जब मैं उसे काउंटर पर रखकर पैसा जमा करने की स्लिप भर रहा था, तभी बदमाशों ने बैग काटकर दो लाख रुपए पार कर दिए।

-सुधीरझा,मुनीमशराब फर्म, खनियांधाना