- Hindi News
- सड़क हादसों में बाइक पर जा रहे दो युवकों की मौत
सड़क हादसों में बाइक पर जा रहे दो युवकों की मौत
शिवपुरी | एबीरोड पर सुभाषपुरा थाना अंतर्गत सोमवार की दोपहर एक घंटे के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही युवक अपने मित्रों के साथ बाइक से जा रहे थे। पहली घटना दोपहर 2 बजे जनकगंज ग्वालियर निवासी प्रवीण (27) पुत्र महेश जैन अपने मित्र अतुल राजौरिया, के साथ बाइक से शिवपुरी रहा था, तभी कलोथरा फाटक के पास सामने से रही बोलेरो क्रमांक एमपी08-बीए0706 ने टक्कर मार दी। जिससे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना दोपहर 3 बजे डिग्री पुल पर हुई, जिसमें शिवपुरी टीवी टावर रोड निवासी रामुकमार (27) शिवनारायण सेन में कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।