पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भगत सिंह के विचारों को लोगों तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

‘भगत सिंह के विचारों को लोगों तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | मप्रप्रगतिशील लेखक संघ की शिवपुरी इकाई ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 107वीं जयंती पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा की शुरुआत क्रांतिकारी भगत सिंह के विचारों पर केंद्रित लेखक विजय गुप्त के लेख ‘हां फरिश्ते भी फिदा जिन पर ये वो इंसान हैं’ से हुई। लेख का वाचन इप्टा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण श्रीवास्तव ने किया।एडवोकेट अशरफ जाफरी ने कहा, जब तलक लोगों में वर्ग चेतना पैदा नहीं होती, तब तक उन्हें शोषण से मुक्ति नहीं मिलेगी। ‘नौजवान भारत सभा’ के घोषणापत्र में भगत सिंह और उनके साथियों ने कई मूल्यवान बातें कहीं थीं, लेकिन इन महान बातों को ही हमने बिल्कुल से बिसरा दिया है। इस अवसर पर अखलाक खान ने कहा हमारे देश के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती जातिवाद और बढ़ती सांप्रदायिकता है। डॉ. रामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज हमारी सबसे बड़ी लड़ाई अवैज्ञानिक, अतार्किक विचारों से है। नई पीढ़ी के अंदर जब तक वैज्ञानिक चिंतन विकसित नहीं होगा, तब तक वे अपने अच्छे-बुरे को नहीं समझ पाएंगे। लेखक जाहिद खान ने कहा शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि ये होगी कि हम उनके विचार जन-जन तक पहुंचाएं।