पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिला बालक, परिजन को सौंपा

रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिला बालक, परिजन को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी |रेलवे स्टेशनपर 27 सितंबर को लावारिस हाल में मिला बालक अब्दुल्ला को उसके मां-बाप को सोमवार को सौंप दिया गया है। यह बालक दिल्ली का रहने वाला निकला और शिवपुरी स्टेशन पर इसे लावारिस हाल में रेलवे अधिकारियों की सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया था। चाइल्ड लाइन के सेन्टर कॉर्डिनेटर नवी अहमद ने बताया कि बालक अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। बाद में चाइल्ड लाइन ने भोपाल दिल्ली के कंट्रोल रूम को पूरी बात बताई। दिल्ली कंट्रोल रूम से इस बालक के हुलिया के आधार पर वहां के सकरपुर से एक बालक गायब होने की सूचना थी। बाद में इसके मां-बाप का पता लगाकर सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने इस बालक को पेश कर इसे इसके परिजन को सौंप दिया गया।