पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री से मैंने नहीं की शिकायत: सरपंच

मुख्यमंत्री से मैंने नहीं की शिकायत: सरपंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | पोहरीजनपद के ग्राम बछोरा की सरपंच पिंकी वर्मा के नाम सील-हस्ताक्षर से किसी ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी। जब यह मामला जांच में सामने आया तो सरपंच ने शिकायत करने की बात कहते हुए उनकी फर्जी सील हस्ताक्षर करने वाले की तलाश करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को पत्र भेजे हैं। मामला दरअसल यह है कि सरपंच के चुनाव में पिंकी की विरोधी पार्टी के एक व्यक्ति का नाम व्यापम घोटाले में सामने आया है। जिसकी तलाश पुलिस एसटीएफ कर रही है। चूंकि वो व्यक्ति सरपंच का पहले से ही विरोधी है, इसलिए उसका लाभ उठाते हुए किसी तीसरे व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को हस्तलिखित शिकायत भेज दी। सरपंच के मुताबिक शिकायतकर्ता ने मेरी फर्जी सील हस्ताक्षर भी किए हैं। इस तरह की शिकायत से गांव में वैमनस्यता का माहौल बन रहा है। सरपंच ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि शिकायत करने वाले की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।