वृद्धजन विधिक सहायता शिविर २7 को
शिवपुरी | मध्यप्रदेशराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की राष्ट्रीय कार्य योजना वर्ष 2014-15 के परिपेक्ष्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार 27 सितम्बर को दोपहर दो बजे वृद्धाश्रम मंगलम् भवन अस्पताल चौराहे पर वृद्धजन के लिए विशेष विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। इस विधिक सहायता शिविर में उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लीगल एड के तहत क्या सुविधाएं मिलती हैं इसके बारे में बताया जाएगा। बीते कुछ दिनों पूर्व भी कोलारस शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर कर कानूून की जानकारी दी गई।