मॉनीटरिंग करने वाले रहे दूर
मॉनीटरिंग करने वाले रहे दूर
बीतेवर्ष जब जिले के अलग-अलग गांव में मलेरिया से मौत हुई थीं, तब स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्णा ने शिवपुरी में प्रवास के दौरान अधीनस्थों को यह निर्देश दिए थे कि जिले से लेकर संभाग स्तर के अधिकारी हर माह ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करें। झंडा गांव में नौ मौत होने के बाद जहां भोपाल से ज्वाइंट डायरेक्टर एवं स्वास्थ्य आयुक्त झंडा गांव घूम आए, लेकिन ग्वालियर में पदस्थ ज्वाइंट डायरेक्टर एक बार भी शिवपुरी नहीं आईं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी जब वे नहीं आईं तो फिर पीएस के निर्देश पर वे कितनी बार गांव का भ्रमण करने गईं होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।