पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों के समर्थन में मप्र शिक्षक संघ का ज्ञापन आज

मांगों के समर्थन में मप्र शिक्षक संघ का ज्ञापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों के समर्थन में मप्र शिक्षक संघ का ज्ञापन आज

शिवपुरी|मप्रशिक्षकसंघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर संघ की जिला शाखा पदाधिकारी सदस्य 22 सितंबर को सायं 4 बजे अपनी 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल तथा सचिव कमलकांत कोठारी ने बताया कि मप्र शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा आयोग का गठन, केंद्र के समान वेतन, रिक्त पदों की पूर्ति, सेवा निवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने तथा समान कार्य समान वेतन आदि की मांगें लंबे समय से की जा रहीं हैं, लेकिन संबंधितों द्वारा उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। संघ के मनोज निगम, विनोद मुदगल, आनंद शर्मा, सुभाष चालीसगांवकर, राजेश शर्मा, मुकेश मेहता आदि ने समस्त कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है।