पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कृषि महोत्सव में अफसरों को पकड़ना और हर हाल मेें लेना उन्नत खेती की जानकारी\'

\"कृषि महोत्सव में अफसरों को पकड़ना और हर हाल मेें लेना उन्नत खेती की जानकारी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बयान।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

रविवारको भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य हमीर सिंह पटेल ने शिरकत की। पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कृषि महोत्सव में अधिकारी खानापूर्ति नहीं कर पाएं। इसके लिए चौकस हो जाएं। गांव में पहुंचते ही ऐसे अफसरों को पकड़ लेना और उन्हें तभी जाने देना, जब वो आपको उन्नत खेती और किसान हितैैषी योजनाओं की जानकारी दें।

शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर करीब दो घंटे चली मीटिंग में प्रदेश सदस्य श्री पटेल ने किसान मोर्चा के कामकाज की समीक्षा की। इस मौके पर श्री पटेल ने कहा कि 25 सितंबर से शुरू हो रहे कृषि महोत्सव की उपयोगिता तभी सार्थक हो पाएगी, जब हम अधिकाधिक किसानों तक उन्नत खेती की सीख पहुंचा देंगे। यही नहीं उन्हें राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी देंगे। जिससे जरूरतमंद किसान लाभांवित हो सकें।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र राजावत और जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश मुदगल सहित अन्य किसान नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह गुर्जर, महावीर गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य।