- Hindi News
- ‘बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हैं गुरुजन
‘बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हैं गुरुजन
गुरुबच्चों के भविष्य की प्रथम सीढ़ी होते हैं। उनका उद्देश्य बच्चों का जीवन संवारना होता है। यही बजह है कि वह जीवन भर बच्चों का चारित्रिक सर्वांगीण विकास करने में जुटे रहते हैं। इसलिए गुरु को ईश्वर से भी सर्वोपरि माना गया है। यह बात पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना ने की, जबकि विशिष्टïअतिथि के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य साहित्यकार डॉ. एलडी गुप्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना ने गुरुजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला और शाखा द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम को विशिष्टïअतिथि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य साहित्यकार डॉ. एलडी गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल एवं अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शाखा ने इस वर्ष अपने क्षेत्र के 72 विद्यालयों में यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जिसमें 216 गुरुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सुरेश कुमार बंसल, हरिओम अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज जैन, संदीप अग्रवाल, युगल गर्ग, डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष चन्द्र मोहन नागपाल ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षका को सम्मानित करते अतिथिगण।