पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपी टूरिज्म कराएगा फ्री काेर्स

एमपी टूरिज्म कराएगा फ्री काेर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| युवाओंको रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एमपी टूरिज्म की ओर से छह सप्ताह का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के अंतर्गत प्रदेशभर के 19 शहरों का चयन किया गया है। इन सभी शहरों में डिपार्टमेंट छह सप्ताह का फ्री काेर्स शुरू करेगा। इन काेर्स में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही प्रतिभागी की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होना जरूरी है। इन कोर्स का उद‌देश्य युवाओं को मार्केट की डिमांड के मुताबिक तैयार करना है।

ऐसेकर सकते हैं आवेदन: इसकाेर्स में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। आवेदक प्रशिक्षण स्थल और आवेदन पत्र के प्रारूप को www,mpstdc.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी।

इनशहरों में चलेगा कोर्स: टूरिज्ममिनिस्ट्री द्वारा शुरू की गई इस स्कीम में फिलहाल ग्वालियर, भोपाल, शिवपुरी, सतना, जबलपुर, सांची, कटनी, पेंच, बांधवगढ़, उज्जैन, खजुराहो, चित्रकूट, महेश्वर, मांडू आदि टूरिस्ट प्लेस को शामिल किया गया है।