पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनोपज सहकारी यूनियन सदस्यों के लिए होंगे चुनाव

वनोपज सहकारी यूनियन सदस्यों के लिए होंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|जिला वनोपजसहकारी यूनियन मर्यादित के संचालक मंडल के सदस्यों के चुनाव 29 सितंबर को कराए जाएंगे। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संचालक मंडल के लिए निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या कुल 10 है। जिसमें सामान्य वर्ग से 9, अनुसूचित जाति वर्ग से एक सदस्य शामिल है। निर्वाचन कार्यक्रम के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफीसर मुकेश शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संस्था कार्यालय जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित शिवपुरी में प्राप्त की जाएगी, 23 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी, 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी पश्चात चुनाव लडऩे वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।