- Hindi News
- शिविर के दौरान रक्त परीक्षण करने पर मिले मरीज
शिविर के दौरान रक्त परीक्षण करने पर मिले मरीज
शिवपुरी|राष्ट्रीय शहरीस्वास्थ्य मिषन के अन्तर्गत गुरुवार को महलसराय बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ उमा जैन और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बृजेश मंगल, द्वारा 15 गर्भवती एवं अन्य महिलाओं, 40 षिषु एवं बच्चों को परामर्ष एवं उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान तीन मलेरिया रोगी भी मिले। इन्हें दवाएं देकर भर्ती कराने का परामर्श दिया गया। यहा पांच गर्भवती महिलाओं तथा सात बच्चों का टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत उनके विभाग द्वारा लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों बड़ौदी, मदकपुरा में यह शिविर लगाए गए यहां पर चार सौ मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, सामान्य रोगियों के परीक्षण, खून, पेशाब की जांच, रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच, मलेरिया, एचआईवी जांच की गई।