पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडीएस दुकान पर हर माह 7 और 8 तारीख को मनेगा अन्न उत्सव

पीडीएस दुकान पर हर माह 7 और 8 तारीख को मनेगा अन्न उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|सार्वजनिक वितरणप्रणाली के तहत खाद्यान्न बंटने की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि हर माह की 7 एवं 8 तारीख को कंट्रोल की दुकान खुलवाकर अन्न उत्सव का आयोजन किया जाए। ऐसा नहीं किया गया और अनाज का वितरण नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी वितरण पर निगाह रखेंगे।

कलेक्टर राजीव दुबे ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 7 एवं 8 तारीख को अन्न उत्सव का आयोजन कर यह भी सुनिश्चित करें कि सभी उचित मूल्य की दुकानों पर राशन का वितरण आवश्यक रूप से हो।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह उपभोक्ताओं को वितरित होने वाला खाद्यान्न नोडल अधिकारी की निगरानी में किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी आवश्यक रूप से दुकानों पर उपस्थित रहे। सभी नोडल अधिकारी अपना प्रतिवेदन संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को भेजेंगे। कलेक्टर ने सभी लीड संस्थाओं को भी निर्देश दिए कि सभी उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न प्रत्येक माह की 6 तारीख तक आवश्यक रूप से पहुंच जाएं।