नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण 20 से
शिवपुरी| जिलाखेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा शहर की स्कूली, छात्राओं तथा महिलाओं के आत्म रक्षार्थ (सेल्फ डिफेंस) का नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। गांधीपार्क स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय, कोर्ट रोड कन्या स्कूल तथा पुरानी शिवपुरी स्थित खेल परिसर में लगने वाले इन शिविरों में योग्य प्रशिक्षक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि कलेक्टर एसपी की मार्गदर्शन में 26 सितंबर तक चलने वाले इन शिविरों का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का होगा। कन्या महाविद्यालय में जिला कराते संघ के प्रशिक्षक समीर खान, कोर्ट रोड स्थित कन्या स्कूल तथा जिला खेल परिसर में खेल प्रशिक्षक शिशुपालसिंह रघुवंशी स्कूली छात्राओं तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे।