- Hindi News
- मुस्लिम इज्तिमाई शादी सम्मेलन 15 अक्टूबर को
मुस्लिम इज्तिमाई शादी सम्मेलन 15 अक्टूबर को
शिवपुरी| मुस्लिमसमाज का सामूहिक इज्तिमाई शादी सम्मेलन झांसी रोड स्थित ईदगाह परिसर क्षेत्र में 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाज के शादी योग्य युगल जोड़ों के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। सामूहिक इज्तिमाई शादी सम्मेलन के सदर सिद्धीक खान ने बताया कि शादी समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाए जाने को लेकर ही मुस्लिम समाज का इज्तिमाई शादी सम्मेलन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, तथा पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। पंजीयन के लिए वर-वधू के 2 फोटो तथा वोटर कार्ड साथ में लाना आवश्यक है। विवाह के समय वर की उम्र 21 तथा वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।