- Hindi News
- छह फ्लाइंग टीमों ने चेक किए बिजली कनेक्शन
छह फ्लाइंग टीमों ने चेक किए बिजली कनेक्शन
10 स्थान पर पाया गया निर्धारित से अधिक लोड, कई जगह मिले अवैध कनेक्शन।
भास्करसंवाददाता| भिंड
बिजलीकंपनी की छह फ्लाइंग टीमों ने गुरुवार को पूरे दिन शहर में अलग-अलग करीब 50 स्थान पर कनेक्शन की चेकिंग की। इसमें कई जगह अवैध कनेक्शन पाए गए, जिनके प्रकरण तैयार किए हैं। इसके अलावा 10 स्थानों पर निर्धारित से अधिक लोड चलता पाया गया। इनके खिलाफ भी फ्लाइंग स्क्वाॅड ने कार्रवाई प्रस्तावित की है।
बिजली कंपनी की इन टीमों में मुरैना, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड जिले के डीई इंचार्ज थे। सभी ने इटावा रोड, लश्कर रोड, लहार रोड के इलाकों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां घरों, दुकानों, आटा चक्की, स्पेयलर आदि के बिजली कनेक्शन देखे गए। इसमें चेक किया कि किन-किन के पास बिजली कनेक्श नहीं हैं। अगर कनेक्शन हैं भी तो क्या वे भार के अनुसार ही लोड ले रहे हैं या इससे ज्यादा यूनिट की खपत कर रहे हैं।
डीई अशोक शर्मा ने बताया कि शाम तक सभी टीमों के द्वारा कुल 50 स्थान पर चेकिंग की गई। इसमें 10 जगह ऐसे कनेक्शन पाए गए, जहां निर्धारित से अधिक बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक जगहों पर चोरी के प्रकरण तैयार किए गए। इन सभी के खिलाफ बिलिंग की जा रही है।
हाउसिंगकॉलोनी में बंद किए कोचिंग सेंटर : शहरकी हाउसिंग कॉलोनी में भी बिजली कंपनी की फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण को देखते हुए कोचिंग सेंटर संचालकों में मानो हड़कंप मच गया। स्थिति यह बनी कि अधिकांश कोचिंग सेंटर संचालक अपने-अपने संस्थानों के शटर बंद कर अंदर हो गए।