- Hindi News
- National
- वनकर्मी की पदोन्नति पर शोकाज नोटिस प्रक्रिया खत्म कर सीधे मिलेगा प्रमोशन
वनकर्मी की पदोन्नति पर शोकाज नोटिस प्रक्रिया खत्म कर सीधे मिलेगा प्रमोशन
मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम नव वर्ष मिलन समारोह के दौरान अपनी सेवा के बाद सेवानिवृत्त वनकर्मियों का सम्मान करना वनकर्मियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य है मेरा ध्येय है कि इसमें विभाग द्वारा जो भी सहयोग संभव हो सके वह लाभ वनकर्मियों को मिले, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सारे स्वामित्व रिटायरमेंट के साथ ही मिले इसके लिए प्रयास होंगे। इसके अलावा वनकर्मियों को पदोन्नति के दौरान शोकाज नोटिस को खत्म कर सीधे प्रमोशन दिया जाएगा साथ ही समय-समय पर परामर्शदात्री समिति की बैठकें आयोजित कर वनकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका उचित निराकरण किया जाएगा। उक्त वक्तव्य दिए मुख्य वन संरक्षक आनन्द कुमार ने स्थानीय ईको सेन्टर पर आयोजित मप्र वन कर्मचारी संघ के नव वर्ष मिलन समारोह एवं सेवानिवृत्त वनकर्मियों के स मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एम.एस.श्रीवास्वन एसडीओ करैरा भी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांताध्यक्ष संजय पांडे व मंचासीन अतिथियों में संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, संयोजक चंद्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश जॉली, कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रकाश पांडे मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने किया।
इनका हुआ सम्मान
इस दौरान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रामदास कोली रेंजर नेशनल पार्क, कमल सिंह वनपाल, भगवान लाल जोशी वनपाल, हल्केराम छीपा वाहन चालक, वीरेंद्र चतुर्वेदी वन रक्षक नेशनल पार्क के अलावा जगदीश प्रसाद शर्मा वनपाल सतनबाड़ा, उ मेदलाल वर्मा, राजेश श्रीवास्तव वनपाल बदरवास, मुरारी लाल गुप्ता, एन.आर.मेहते, सुरेन्द्र भटनागर शिक्षा विभाग, राजेन्द्र प्रसाद पाठक वनपाल कोलारस के सेवानिवृत्त होने पर मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा शॉल-श्रीफल के साथ स मान किया गया।