रजक समाज की बैठक जाधव सागर पर आज
शिवपुरी|अखिल भारतीय धोबी महासंघ शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रादेशिक अधिवेशन व सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति 2016 के गठन के लिए आवश्यक बैठक 14 फरवरी को स्थानीय रजक समाज सामुदायिक भवन जाधव सागर के निकट रखी गई है। रजक समाज के जिलाध्यक्ष रामसिंह रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष पद की बोली लगाई जावेगी, जिसमें बोली लगाने वाले को 2100रुपये की सदस्यता लेना पंजीयन के रुप में आवश्यक है। अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा 20 अप्रेल को प्रादेशिक अधिवेशन एवं सामूहिक विवाह सम् मेलन किया जाना है इसको लेकर समिति अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री बिहार सरकार श्याम रजक को आमंत्रित किया गया है।