पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालिका से दुष्कर्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में एक बालिका के साथ10 फरवरी को उसके ममेरे भाई ने हवाई पट्टी के पीछे स्थित एक नाले में दुष्कर्म कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़ा हुआ।बालिका ने इसकी शिकायत शुक्रवार की रात पुलिस से की,जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका के माता पिता का देहांत होने के बाद वह लुधावली में अपने बुआ फूफा के यहां रह रही थी। बीते10 फरवरी को शाम 5 बजे हवाई पट्टी के पास काम कर रहे अपने बुआ फूफा को बालिका खाना देने जा रही थी तभी रास्ते में उसे उसके ममेरे भाई टिंकू आदिवासी ने रोक लिया और उसे हवाई पट्टी के पीछे स्थित एक पुलिया के नीचे ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता ने आरोपी की शिकायत करने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। बाद में बालिका ने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई, जो उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...