पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक सवार घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगर टोलटैक्स के पास हुआ हादसा

भास्कर संवाददाता|शिवपुरी

कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर टोलटैक्स पर शुक्रवार रात्रि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस से शिवपुरी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशुपाल जाटव पुत्र चिरोंजीलाल जाटव निवासी अमरपुर अपने मित्र श्याम सिंह जाटव निवासी अकाझिरी के साथ बाइक क्रमांक एमपी 33 एमजी 2203 पर सवार होकर पड़ोरा पर स्थित फोर लाइन पर टोलटैक्स के पास कोटा की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1090 के चालक ने ट्रक को विपरीत दिशा में मोड़ दिया जिससे बाइक चालक अनियंत्रित हो गया।

दोनों वाहनों आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार शिशुपाल और श्याम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के समय शिशुपाल का भाई शिवनारायण जाटव पीछे दूसरी बाइक से आ रहा था। जिसने 108 एंबुलेंस . को सूचना दी और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।

खबरें और भी हैं...