पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अच्छी खबर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदपाठा की दीवार 7 करोड़ से होगी दुरुस्त
ग्रामीण क्षेत्र में भी बनेंगे चार डैम, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का होगा निदान
जल संसाधन विभाग को चांदपाठा डेम की मरम्मत के लिए सात करोड़ रुपए मिले हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 4 स्टॉप डैम बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। 7 करोड़ रुपयों से चांदपाठा डैम की दीवार का रिसाव रोका जाएगा। इसके अलावा जल संसाधन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी 4 स्टॉप डैम बना कर ग्रामीण क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर होगी।

सड़कों को Rs.50 करोड़
इस बार के बजट में शहर की सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। ये शहर की सड़कें मार्च के बाद बनना शुरू होंगी।

पैसा मिल चुका है
चांदापाठा डैम के लिए 7 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। स्टॉप डैम बनाने के लिए टेंडर लग चुके हैं। यशोधरा राजे सिंधिया,केबिनेट मंत्री

यहां बनेंगे स्टॉप डैम
जल संसाधन विभाग ग्राम लाल गढ़,बिची,खोड और गोरा में बनेंगे। विभाग ने इनके लिए टेंडर भी लगा दिए हैं। बहुत जल्द इस परियोजना पर काम शुरु हो जाएगा। खास बात यह है कि पिछले कई वर्षों से शहर के चांद पाठा डेम से पानी का रिसाव रोकने में नाकाम हो रहे जल संसाधन विभाग को 7 करोड़ रुपए की राशि मिल गई है। इसके भी टेंडर विभाग लगा चुका है।

खबरें और भी हैं...