ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई चालू की, दो कर्मचारी झुलसे
तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कार्या में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्य कर रहे दो कर्मचारी उस समय झुलस गए जब कर्मचारियों के मना करने के बाद भी ग्रामीणों जबरदस्ती विद्युत सप्लाई चालू कर दी। विद्युत सप्लाई चालू करने के ग्रामीणों ने वहां कार्यरत कर्मचारी की पिटाई भी लगाई। लाईट चालू करने पर वहां काम कर रहे दो कर्मचारी रामसिंह धाकड़ और एक अन्य कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में विद्युत कर्मचारी रामरुचि की रिपोर्ट पर से आरोपी जयसिंह रावत सहित पांच सात अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्या सब स्टेशन पर पदस्थ कर्मचारी रामरुचि द्वारा परमिट मिलने के बाद विद्युत सप्लाई बंद कर दी थी। जिससे ग्राम खैरोना में रहने वाला जयसिंह रावत उसके पांच सात अन्य साथी विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे जहां आरोपी ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसपर जबरन विद्युत सप्लाई करने का दबाव बनाया। तो कर्मचारी ने उन्हें बताया कि विद्युत लाइन पर काम चल रहा है। इस कारण वह विद्युत की सप्लाई नहीं कर सकता। तो आरोपियों ने जबरन फीडर चालू कर दिया। जिससे विद्युत लाइन पर काम कर रहे रामसिंह धाकड़ और चउआ लाल का पुत्र करंट लगने से झुलस गये जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।