पेंशनर्स एसोसिएशन का नि:श़ुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आज
शिवपुरी | पेंशनर्स एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा शहर के वार्डों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15वां नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर राठौर मोहल्ला छावनी में बजरंग अखाड़े आंगनबाड़ी केंद्र के पास सुबह 9 बजे से दो 1 बजे तक किया जाएगा। इसमें होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राकेश राठौर द्वारा मरीजों का रोगों के लक्षणों के आधार पर परीक्षण उपरांत नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। पेंशनर एसोसिएशन द्वारा प्रतिदिन कोठी नं. 14 के पीछे पेंशनर भवन पर भी स्व. माधवराव सिंधिया नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है तो प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक मरीजों को दवाओं का वितरण किया जाता है।