बालिका को रास्ते में रोक कर की छेड़छाड़, मामला दर्ज
शिवपुरी | करौंदी कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने वहां से गुजर रही एक बालिका को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब बालिका ने आरोपी को रोका तो उसने उसके गाल पर चांटा मार दिया और उसे जाति सूचक गालियां दीं। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका शुक्रवार दोपहर 12 बजे करौंदी में रहने वाली आशा पाल नामक महिला के घर के सामने से गुजर रही थी। तभी रास्ते में उसे आरोपी जीतू धाकड़ पुत्र जगदीश धाकड़ निवासी करौंदी कॉलोनी मिल गया और उसने बालिका को रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी।