सूने घर से Rs. 1.5 लाख का माल चोरी
शुक्रवार रात न्यू दर्पण कॉलोनी में हुई वारदात
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चारों ने न्यू दर्पण कॉलोनी में रह रहे अरुण कुमार राजौरिया के घर में चोरी कर उसके घर से करीब 7 तोला सोना और घर में रखी 35 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर कर दिया। चोरों ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि वो परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में पिछोर गए हुए थे। तभी देर रात चोरों ने घर के सामने से ताले तोड़ कर घर की अलमारी में रखे 7 तोला सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सुबह स्निफर डॉग लेकर भी घटना स्थल पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चोरों द्वारा घर में बिखेरा सामान।